मेरठ। रोटरी क्लब मेरठ फ्रेंड्स ने शुक्रवार को गढ़ रोड स्थित हनी गोल्फ कॉलोनी में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब सदस्यों ने लगभग 25 पौधे लगाए। अध्यक्ष संजय अग्रवाल और सचिव प्रभात तापरिया ने सदस्यों का स्वागत किया। मुख्य संरक्षक प्रणय गुप्ता ने बताया कि यह अभियान बड़े पैमाने पर चलाया जाएगा। इस अवसर पर संजीव मोहन, संजीव जैन, नवल शाह, संदीप गुप्ता और मुनीश बंसल सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद