रोटरी क्लब मेरठ विराट ने गौशाला मे सेवा कार्य किया.
मेरठ। रोटरी क्लब मेरठ विराट के सदस्यों ने सोमवार को दिल्ली रोड स्थित गोशाला में गोसेवा कार्य किया। कार्यक्रम में पशुओं के लिए चारे और पानी की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में क्लब के वरिष्ठ सदस्यों सहित चेयरपर्सन कपिल गुप्ता, शिवांक गोयल, नितिन सिंघल, क्लब अध्यक्ष भरत राम अग्रवाल, सचिव गौरव सिंघल, कोषाध्यक्ष अनुज गर्ग, पूर्व प्रधान राजीव मित्तल, राजेश गोयल सहित अन्य का सहयोग रहा। संवाद