फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दौराला सीएचसी में शुरू हुई रूट कैनाल सुविधा, दंत मरीजों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। दांतों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौराला में अब रूट कैनाल (आरसीटी) समेत दांतों की जटिल बीमारियों का उपचार शुरू हो गया है। इससे मरीजों को अब निजी क्लीनिक या दूर के अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। सीएचसी प्रभारी डॉ. सचिन मलिक ने बताया कि सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष अग्रवाल, शिखा, संतोष, डॉ. प्रत्यूष, प्रवीण के सहयोग से करीब साढ़े तीन लाख रुपये के उपकरण व दवाइयां उपलब्ध कराई गई हैं। लंबे समय से आरसीटी के लिए संसाधनों की कमी थी, जो अब पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से मरीजों को समय पर बेहतर इलाज मिलेगा। इस दौरान डॉ. गौरव पवार, आशीष, विजेंद्र, डॉ. ज्योति सिंह, यशवीर राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें