दौराला। मछरी गांव में रविवार देर शाम चैन सिंह और पत्नी घरबरी रविवार को अपने छत की सफाई कर रहा था। मकान काफी पुराना है और छत गाडर सिल्ली की है। जिसके गाडर छत बरसात में टपकने के कारण गल रहे थे। सफाई करने के दौरान अचानक छत टूट गई और दंपती नीचे गिरकर घायल हो गए। पड़ोसी मौके पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल में उपचार दिलाया। छत गिरने के दौरान बच्चे प्राची, नेहा, अंशुल ट्यूशन गए थे इस वजह से हादसा टल गया। संवाद