फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सकौती चीनी मिल में हुई रोलर पूजा, समय पर शुरू होगी पेराई

विज्ञापन
दौराला - सकौती चीनी मिल में रोलर पूजा में शामिल प्रधान प्रबंधक व अन्य। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
दौराला। सकौती टांडा स्थित आईपीएल चीनी मिल में शुक्रवार को पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियों के तहत पंडित गोविंद प्रसाद मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई। प्रधान प्रबंधक संदीप पंवार मुख्य यजमान रहे। प्रधान प्रबंधक ने कहा कि रोलर पूजा नए पेराई सत्र की पहली धार्मिक परंपरा है। उन्होंने सभी किसानों और मिल कर्मचारियों से कहा कि मिल प्रबंधन निर्धारित समय पर पेराई सत्र शुरू करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि गन्ना किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। इस दौरान जितेंद्र पूनिया, बृजेश गुप्ता, प्रतीक सक्सेना, सचिन बालियान, राहुल सोलंकी, केपी सिंह, विकेंद्र, सुमेर, मुकेश, संदीप, नरेश, संदीप राठी, अवधेश, आदेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें