रोहटा रोड की जर्जर हालत को लेकर मंगलवार को एक मंडप में रोहटा रोड व्यपार मंडल की बैठक हुई। इसमें रोहटा रोड निर्माण की रणनीति पर विचार किया गया। संचालन जयराज एडवोकेट ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, सांसद राजेंद्र अग्रवाल को नींद से जगाने के लिए बैंडबाजे के साथ बुधवार को शयन यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा रोहटा रोड फ्लाईओवर से बाईपास तक निकलेगी। इसमें सांसद और विधायक का विरोध भी किया जाएगा। यदि रोड का निर्माण नहीं होता है तो आने वाले दो चार दिन में रोहटा रोड पर उग्र आंदोलन होगा। समाजसेवी दुष्यंत रोहटा, सुशील कुमार, महामंत्री, सुनील कुमार, ओंकार सहारण, गुड्डू मलिक, वीरपाल, उरेंदर सिंह, नवाब सिंह लखवाया, जरनैल सिंह, पालीवाल, सम्राट मलिक, भोपाल सिंह, नरेश शर्मा, दीपक सिरोही, प्रशांत, अरुण, प्रदीप ढाका, ओमपाल यादव एकालू सिंह, जगदीश, सचिन, बबलू, सर्वेश आदि मौजूद रहे।