फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भगवान महावीर को पालना झुलाया

विज्ञापन
कचहरी रोड महावीर दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल जैन समाज के लोग। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
मेरठ। कचहरी रोड स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में महावीर जयंती पर भव्य कार्यक्रम हुआ। शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं मंगलाचरण से हुई। भक्तामर अर्चना में 48 श्लोकों के साथ 48 दीप मंत्रोच्चारण कर श्रद्धालुओं से स्वास्तिक पर समर्पित कराए गए। णमोकार मंत्र का सामूहिक जाप हुआ। बालक-बालिकाओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इनमें भगवान महावीर के जीवन एवं उनके उपदेशों को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया। आरजवी एवं आरना के नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। अंत में महावीर भगवान के जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में पालना समारोह किया गया। इसमें दो बच्चों को भगवान महावीर के बाल रूप में सजाया गया। श्रद्धालुओं ने पालना झुलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान विराज, तानिया निवासी लंदन, प्रखर, हितैषी सहित अन्य ने सहभागिता की। इस अवसर पर राकेश जैन, बबिता जैन, राजीव राय जैन, कंचन जैन, सोनिया जैन, संजय जैन, विकास जैन, अर्चना जैन, विपिन जैन सहित अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें