फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में बिजली घर पर डाका: डेढ दर्जन हथियार बंद बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, डेढ़ करोड रुपये का सामान लूटा

Wed, 20 Mar 2024 04:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के रोहटा में बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां 15 से 20 हथियारबंद बदमाशों ने एक बिजली घर से एक करोड़ रुपये का सामान लूट लिया और फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां उखलीना गांव के जंगल में  डेढ़ दर्जन सशस्त्र हथियारबंद बदमाशों ने 33/11 बिजली घर पर डाका डाल दिया।

विज्ञापन


मंगलवार की रात डेढ़ दर्जन बदमाशों ने दुस्साहसिक घटना का अंजाम देते हुए यहां तैनात एसएसओ सुरेश और लाइनमैन को मारपीट के बाद बंधक बना दिया। इसके बाद यहां बदमाशों ने विद्युत आपूर्ति ठप करते हुए।

बदमाशों ने यहां मौजूद कई ट्रांसफार्मर से तांबे और पीतल के करोड़ों रुपए के उपकरण लूट लिए। बताया गया की पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर से लगभग डेढ़ करोड़ रुपए का सामान बदमाश लूट कर ले गए।
विज्ञापन


जाते समय बदमाश लाइनमैन एसएसओ को बंधक छोड़कर बिजली घर का दरवाजा बंद कर गए। घटना को लेकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें