फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ से टटीरी तक चलेंगी रोडवेज बसें, दो किलोमीटर चलना होगा पैदल

Sat, 28 Sep 2024 03:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे बंद होने के बाद रोडवेज बसें मेरठ से टटीरी तक ही चलेंगी। इनमें सफर करने के लिए राहगीरों को दो किलोमीटर पैदल चलना पड़ेगा। राेडवेज बसों में सफर के लिए राहगीरों को परेशानी का सामना करना होगा।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी में रेलवे ओवरब्रिज और अंडरपास का निर्माण शुरू होने पर रूट डायवर्जन के अनुसार आवागमन करने पर बसों का कई किलोमीटर का चक्कर बढ़ गया है। जिसको लेकर रोडवेज के अधिकारियों ने मंथन किया। इसके बाद मेरठ से टटीरी तक रोडवेज बसों का संचालन कराने का निर्णय लिया गया। अब मेरठ-बागपत हाईवे पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। इसके चलते रोडवेज बसे मेरठ से बागपत के बजाय टटीरी तक चलेंगी और वहीं से वापस मेरठ जाएंगी। ऐसे में बागपत से रोडवेज बस में सफर करने के लिए यात्रियों को महनवा पुलिया से लेकर पेट्रोल पंप तक पैदल जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें