फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबूलेन में घुसी रोडवेज बस, 50 से अधिक झालर टूटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
आबूलेन में घुसी रोडवेज बस, 50 से अधिक झालर टूटीं
विज्ञापन

मेरठ। हरिद्वार से हापुड़ जा रही राजस्थान की रोडवेज बस आबूलेन में घुस गई। बस की चपेट में आकर 50 से अधिक झालर टूट गई। व्यापारियों ने शोर मचाते हुए बस को रुकवाया और चालक को पकड़ लिया। चालक ने बताया कि वह रास्ता भटक गया था। जिस कारण वह इस रास्ते पर आ गया। बाद में लाइटिंग ठेकेदार व बस चालक के बीच समझौता हो गया। बस चालक ईश्वर प्रसाद ने बताया कि वह हरिद्वार से हापुड़ जा रहा था। कंकरखेड़ा फ्लाईओवर पर आने के बाद वह शहर की ओर घुस गया। गांधी बाग पर आने के बाद वह रास्ता भटक गया और काठ का पुल से होते हुए आबूलेन पर पहुंच गया। गनीमत यह रही कि आबूलेन पर इस वक्त ज्यादा भीड़भाड़ नहीं थी। बस जैसे ही फव्वारा चौक से आगे पहुंची तो बस की चपेट में आकर 50 से ज्यादा झालर टूट गईं। गनीमत यह रही कि झालर टूटने से बस में करंट नहीं उतरा। अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था। सदर बाजार व लालकुर्ती पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें