फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रोडवेज और बाइक की टक्कर, तीन युवकों की मौत

Mon, 25 Dec 2023 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
मंडावली-नौशाद। (फाइल फोटो)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नजीबाबाद/मंडावली (बिजनौर)। रोडवेज बस और बाइक की टक्कर में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। मृतक मंडावली थाना क्षेत्र के गांव फजलपुर मान निवासी हैं। मृतकों में एक युवक सेंट मेरी मंडावली का छात्र है।

नजीबाबाद- हरिद्वार मार्ग पर मंडावली थाना क्षेत्र में उत्तराखंड की रोडवेज बस की चपेट में बाइक आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक बाइक से मंडावली क्षेत्र के गदायिका मार्ग से मंडावली जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार हाईवे पर आए तभी तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। उत्तराखंड के रुद्रपुर डिपो की बस की टक्कर से तीनों बाइक सवारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतकों में गांव फजलपुर मान उर्फ गदायिका निवासी शहजाद (18) पुत्र शाहिद, अफजल (20) पुत्र कलवा और नौशाद (22) पुत्र राशिद शामिल हैं। मृतक शहजाद सेंट मेरी स्कूल मंडावली का कक्षा नौ का छात्र है। मृतक अफजल और नौशाद मुंबई में बारबर का काम करते हैं। करीब एक माह पूर्व दोनों युवक अपने घर आए हुए थे। जल्द ही उन्हें मुंबई वापस जाना था।
विज्ञापन


शाम करीब साढ़े पांच बजे सूचना मिलते ही सीओ अनिल कुमार सिंह, थाना मंडावली प्रभारी सुदेश पाल, नांगलसोती प्रभारी अशोक कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिए। पुलिस ने रुद्रपुर डिपो की बस को अपने कब्जे में ले लिया है।

मंडावली-नौशाद। (फाइल फोटो)

मंडावली-नौशाद। (फाइल फोटो)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें