मेरठ। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के प्रस्ताव पर शासन ने मेरठ-बदायूं मार्ग पर 15 किलोमीटर से बिजौली मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। सांसद ने यह प्रस्ताव नौ अक्तूबर 2025 में भेजा था। इस सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का जिम्मा लोक निर्माण विभाग को दिया गया है। 1.620 किलोमीटर लंबी इस सड़क के लिए राज्य सड़क निधि से दो करोड़ 72 लाख 18 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसमें से 27.21 लाख रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। सांसद ने इसके लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया। संवाद