फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ लाख से ज्यादा की लागत में भरे गए सिर्फ आधे गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
8.2 लाख रुपये में भी नहीं भरे सड़कों के गड्ढे
विज्ञापन

गंगानगर। सड़कों के गड्ढे भरने में भी भ्रष्टाचार की शिकायत मिली है। 8.2 लाख रुपये की लागत में किसी एक सड़क को भी गड्ढामुक्त नहीं किया गया। दरअसल दो माह पूर्व नगर निगम द्वारा डिवाइडर रोड व अन्य सड़कों के पैच वर्क के लिए 8.2 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया था। पैच वर्क के दौरान गंगानगर विकास समिति के सदस्यों ने निर्माण कार्य में उपयोग सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए शिकायत की थी। ठेकेदार द्वारा केवल डिवाइडर रोड पर दिव्य ज्योति अस्पताल के सामने व गर्म पानी रोड पर आधा दर्जन जगह पैच वर्क कराया गया। शनि मंदिर से लेकर गंगासागर कॉलोनी तक लगभग 1.5 किलोमीटर लंबी सड़क में अभी भी गड्ढों की भरमार है। गर्म पानी रोड की भी हालत जर्जर है। ठेकेदार संजीव धामा ने बताया कि बचे हुए गड्ढों में पैच वर्क कराने के लिए दूसरी फाइल डाली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें