फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 को 58 केंद्रों पर होगी आरओ-एआरओ की प्रारंभिक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। 27 जुलाई को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा-2023 का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए मेरठ जिले में 58 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 27960 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा 2023 की परीक्षा 27 जुलाई को आयोजित जाएगी। परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और नकलविहीन बनाने के लिए एआइ तकनीक का सहारा लिया जाएगा। इसमें फेस रिकग्निशन, सीसीटीवी से निगरानी और इंटरनेट मीडिया माॅनिटरिंग की जाएगी। सभी जिलों में डीएम को नोडल अधिकारी बनाया गया है। परीक्षा का आयोजन सुबह साढ़े नौ से दोपहर साढ़े बाहर बजे तक एक पाली में होगा। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अभ्यर्थियों की एंट्री सुबह आठ बजे से शुरू होगी और 8:45 बजे एंट्री बंद हो जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर 50 प्रतिशत बाह्य एवं 50 प्रतिशत आंतरिक कक्ष निरीक्षक तैनात रहेंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट व एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें