मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की ओर से बड़ा एलान किया गया है। उन्होंने अपने संगठन के सभी सांसदों और विधायकों को एक माह का वेतन बाढ़ राहत कोष में देने के निर्देश दिए हैं। संगठन के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता आतिर रिजवी ने बताया कि उन्होंने निर्देश में कहा कि देश के कई राज्यों में बाढ़ के कारण कई सौ परिवार बाढ़ की चपेट में आए हुए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से सभी परिवार को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और उनकी सहायता करने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने सभी सांसद और विधायकों को एक माह का वेतन बाढ़ राहत कोष में देने के निर्देश दिए हैं। संवाद