मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल के सांसद और विधायकों ने सोमवार को दिल्ली पहुंचकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की आर्थिक सहायता के लिए अपने एक माह के वेतन का आर्थिक सहयोग किया। चौधरी जयंत सिंह ने हाल ही में पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों को बाढ़ प्रभावितों के लिए अपना एक माह का वेतन देने के निर्देश दिए थे। इसी के चलते सोमवार को पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों ने आर्थिक सहयोग किसान ट्रस्ट में जमा कराया l सहयोग देने वालों में मुख्य रूप से बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, बिजनौर सांसद चंदन चौहान, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, विधायक प्रसन्न चौधरी, राजपाल बालियान, अजय कुमार, अशरफ अली, मिथलेश पाल, गुलाम मोहम्मद, एमएलसी योगेश नौवहार, वरिष्ठ रालोद नेता सुनील रोहटा, सहारनपुर मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, प्रदेश अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्ढी सहित अन्य रहे।