जानीखुर्द। एमआईटी के विद्यार्थी स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं देते हुए फोटो संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। गांव पूठरी स्थित कुंवरपाल सैनी के आवास पर सैनी समाज की बैठक बृहस्पतिवार को आयोजित की गई। अध्यक्षता गोपाल सैनी और संचालन दिनेश पाल पूठरी ने की। इस दौरान राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व प्रदेश महासचिव रणवीर दहिया का सैनी समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। रणवीर दहिया ने राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत करने तथा संगठन के विस्तार को लेकर अपने विचार रखे। उन्होंने उपस्थित लोगों के साथ क्षेत्र व समाज के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। रालोद महासचिव बिट्टू खंजरपुर एवं रालोद नेता रवि भारत चिकारा ने भी विचार व्यक्त किए। उन्होंने संगठन की मजबूती और समाज की सक्रिय भागीदारी पर विशेष जोर दिया। सैनी समाज के लोगों ने भी क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं और समाज के हितों पर विचार-विमर्श करते हुए संगठन के साथ सक्रिय रूप से जुड़कर अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। बैठक में फिरोज, तेजपाल सिंह, ईश्वर सैनी, सुरेश सैनी, रामपाल सैनी, दया चंद सैनी, दीपांशु सैनी, प्रतीक कुमार सैनी, प्रशांत सैनी, पीसी सैनी आदि मौजूद रहे।