फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रालोद ने सदस्यता अभियान चलाया

विज्ञापन
रालोद के सदस्यता अभियान में शामिल लोग ओर विचार रखते वक्ता
विज्ञापन
मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल की ओर से अजंता पेट्रोल पंप स्थित कार्यालय पर बैठक की गई। इस दौरान काफी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में चौधरी सत्येंद्र सिंह तोमर ने कहा कि रालोद किसानों, मजदूरों, युवाओं और वंचित समाज के लोगों की आवाज है। चौधरी चरण सिंह और चौधरी अजित सिंह की विचारधारा हमेशा भाईचारे और सामाजिक न्याय पर आधारित रही है। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़ ने की। संचालन महानगर अध्यक्ष नईम सागर ने किया। इस मौके पर एससी एसटी आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी, संगीता दोहरे, गौरव जिटोली, प्रतीक जैन, दीपक तोमर, आरित रिजवी, संजय पनवारी, चंद्रवीर, आर्यन सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, महिला प्रकोष्ठ की ओर से काजमाबाद गून में सदस्यता अभियान चलाया गया। प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव ऋचा सिंह की मौजूदगी में काफी संख्या में महिलाओं ने सदस्यता ग्रहण की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें