फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद ने ढिंढाला गांव में चलाया सदस्यता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल की ओर से जिला पंचायत और विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। रविवार को रालोद किसान प्रकोष्ठ की ओर से ढिंढाला गांव में सदस्यता अभियान चलाया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ रामकृष्ण पटेल ने किया। रामकृष्ण पटेल ने कहा कि रालोद किसानों की पार्टी है। किसानों को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ने का कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने आगामी विधानसभा व जिला पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। सांसद राजकुमार सांगवान ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में रालोद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री मोनू ढिंढाला ने किसानों को अधिक से अधिक संगठन के साथ जुड़ने का आह्वान किया। इस दौरान प्रदेश सचिव रणबीर दहिया, प्रदेश अध्यक्ष सामाजिक न्याय मंच संगीता दोहरे ने भी विचार रखे। इस दौरान जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़, आतिर रिजवी, अजीत डोला, विक्रांत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें