जानीखुर्द। गांव कुराली में रालोद की बैठक में उपस्थित ग्रामीण फोटो संवाद
जानीखुर्द। गांव कुराली में शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की बैठक आयोजित की गई। इसमें संगठन को मजबूत करने और ग्रामीणों को पार्टी से जोड़ने पर बल दिया गया। मुख्य अतिथि रणवीर दहिया ने कहा कि रालोद किसानों, मजदूरों, युवाओं और सभी वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्षरत है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की विचारधारा पर चलने की बात कही। दहिया ने कार्यकर्ताओं से संगठन को हर गांव और बूथ स्तर तक एकजुट होकर मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को संगठन से जोड़ने और किसानों की स्थानीय समस्याओं को उठाने की आवश्यकता बताई। बैठक की अध्यक्षता मास्टर सुरेंद्र सिंह और संचालन रविभारत चिकारा ने किया।