फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद : बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

विज्ञापन
रोहटा। गांव सलाहपुर में मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल की बैठक हुई। संगठन
विज्ञापन
रोहटा। गांव सलाहपुर में मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल की बैठक हुई। इसमें पार्टी की नीतियों और विचारधारा पर चर्चा करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की रणनीति बनाई गई। मुख्य अतिथि रणवीर दहिया ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों, मजदूरों, युवाओं समेत समाज के सभी वर्गों के हितों की आवाज उठाने के लिए लगातार काम कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। अध्यक्षता जाकिर हसन और संचालन रवि भरता चिकारा ने किया। इस दौरान इमरान अली, नूर हसन, जुबैर अली, आकिब चौहान, औरंगजेब चौहान, हम्माद चौहान, विपिन, रणपाल सिंह और तनवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें