फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: केदारनाथ से लौट रहे मेरठ के श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Wed, 13 Jul 2022 01:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे मेरठ के श्रद्धालुओं का वाहन बुधवार सुबह हादसे का शिकार हो गया। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। बताया गया कि नदी किनारे श्रद्धालुओं का सामान मिला है।
विज्ञापन
एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के ऋषिकेश में बुधवार सुबह बदरीनाथ हाईवे के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां कौडियाला में केदारनाथ से दर्शन कर लौट रहे मेरठ के श्रद्धालुओं की कार खाई में गिर गई। पुलिस चौकी ब्यासी से हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। बताया गया कि नदी किनारे श्रद्धालुओं का सामान मिला है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे मेरठ के श्रद्धालुओं का वाहन हादसे का शिकार हो गया। घटनास्थल पर पहुंच कर रेस्क्यू टीम अत्यधिक विषम परिस्थितियों में रस्सी की सहायता से खाई में उतरी। टीम को नदी किनारे गाड़ी की नंबर प्लेट, कैरी बैग, मोबाइल व आधार कार्ड मिले, जिससे यह अनुमान लगाया कि गाड़ी नदी में गिर गई है। वहीं वाहन में सवार श्रद्धालुओं का अभी कोई अता पता नहीं लगा है।

यह भी पढ़े: Big Action: हाजी याकूब पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति को कुर्क करने की तैयारी में पुलिस
विज्ञापन


बताया गया कि नदी का जलस्तर बढ़ा होने व बहाव अत्यधिक तेज होने के कारण रेस्क्यू में परेशानी हो रही है। वहीं इस दौरान मौके पर मिले आधार कार्ड से परिजनों को सूचित किया गया। रेस्क्यू अभियान अभी जारी है।
विज्ञापन


इनके आधार कार्ड मिले

  • पंकज शर्मा (52) पुत्र ओम प्रकाश शर्मा निवासी शास्त्री नगर, मेरठ
  • गुलवीर जैन (40) पुत्र दर्शन लाल जैन निवासी शास्त्री नगर, मेरठ
  • नितिन (25) पुत्र राजेश निवासी शास्त्री नगर, मेरठ
  • हर्ष गुर्जर (19)  पुत्र संजय  निवासी काजीपुर, मेरठ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें