मेरठ। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में शनिवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और मेरठ इलेवन के बीच मैच खेला गया। इसमें ऋषभ एकेडमी की टीम ने 3 रन से मैच जीता। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 163 रन बनाए। इसमें ध्रुव ने 40, मोहसिन ने 40, अयान ने 39, अर्जुन और विराट ने 37-37 रन बनाए। गेंदबाजी में अविरल ने दो, सुभान ने दो, फवाज ने दो और दक्ष ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ इलेवन की टीम 18 ओवर में 160 रन पर ऑलआउट हो गई। इसमें अभय व उमंग ने 41-41 रन बनाए। कबीर ने 38 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में शिव ने तीन, वरदान व सागर ने दो-दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि आज जूनियर वर्ग के मैच खेले जाएंगे। संवाद