फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त मार्केटिंग इंस्पेक्टर से अंगूठी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत्त मार्केटिंग इंस्पेक्टर से अंगूठी लूटी
विज्ञापन

मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाश सेवानिवृत्त मार्केटिंग इंस्पेक्टर से अंगूठी लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। फूलबाग कालोनी निवासी वकील सिंह सेवानिवृत्त मार्केटिंग इंस्पेक्टर हैं। रविवार सुबह हर रोज की तरह वह घर से सूरजकुंड पार्क जाने के लिए निकले। फूलाकोल्ड स्टोरेज के निकट पीछे से आए स्कूटी सवार दो युवकों ने जबरन उन्हें रोका और उनकी अंगूठी निकलवाकर फरार हो गए। बदहवास हालत में उन्होंने लोगों को घटना बताई। इसके बाद पुलिस भी आ गई। पुलिस ने मामले की जांच की और सोमवार को मुकदमा पंजीकृत कर लिया। नौचंदी पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरो की तलाश में जुटी है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें