फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अभी मौसम बना रहेगा शुष्क, दिन बना रहेगा गर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। दिन व रात के तापमान में उतार चढ़ाव बना हुआ है। एक्यूआई का स्तर कम रहने से भी राहत है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अभी मौसम शुष्क बना रहेगा, जिस कारण दिन का तापमान 27 डिग्री और रात का पारा 10 डिग्री के आस पास बना रहेगा। सोमवार की रात रात का तापमान गिरा, जबकि मंगलवार को दिन का तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। दिन के तापमान में अभी गिरावट नहीं होने से दिन गर्म बना हुआ है और रात में ठंड का असर दिखाई दे रहा है। दिसंबर का पहला सप्ताह शुरू हो गया है और हवा में भी ठंडक दिखाई नहीं दे रही है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी दिन में मौसम शुष्क बना रहेगा, जिस कारण तापमान स्थिर रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। शहर के एक्यूआई स्तर में फिलहाल सुधार चल रहा है। शहर का एक्यूआई स्तर 129 दर्ज किया गया। जयभीमनगर में 168, गंगानगर में 104, पल्लवपुरम में 154, दिल्ली रोड 175, बेगमपुल 165 एक्यूआई दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें