मेरठ। रोहटा रोड स्थित मेरठ शूटिंग एकेडमी में चल रही शूटिंग प्रतियोगिता में तीसरे दिन 150 से अधिक निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया। इसमें मेरठ की रिद्धि और हरियाणा के अनमोल ने शानदार प्रदर्शन किया। तीसरे दिन 10 मीटर एयर राइफल और आईएसएसएफ एयर पिस्टल के इवेंट हुए। हरियाणा के अनमोल ने आईएसएसएफ इवेंट में 600 में से 579 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। एनआर में सागर ने 400 में 380 अंक प्राप्त कर पहला स्थान पाया। मेरठ की रिद्धि ने 10 मीटर एयर पिस्टल में 200 में से 193 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में शनिवार को 15 राज्यों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर गजेंद्र सिंह, सतेंद्र चौहान, आयोजन सचिव अभिनव चौहान, दीपक आदि मौजूद रहे। संवाद