फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रियाजुल का हत्यारोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव नगलामल निवासी रियाजुल की हत्या में पुलिस ने एक और नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीओ किठोर प्रमोद सिंह ने बताया कि रियाजुल का पड़ोस में ही रहने वाले आबिद के परिजनों से झगड़ा हो गया था। जिसमें रियाजुल गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान अस्पताल में ही रियाजुल की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के भाई चांद ने आबिद पक्ष के लोगों को नामजद करते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस ने नामजद आरोपी आदिल को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें