फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आरजी गर्ल्स कॉलेज की पुरातन छात्राओं ने साझा की पुरानी यादें

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में शनिवार को पुरातन छात्र समिति ने रघुनंदिनी संगम 2025 आयोजित किया। महाविद्यालय के सभी विभागों ने अपने नए व पुराने छात्राओं को महाविद्यालय में आमंत्रित किया। पुरानी छात्राओं ने पुराने दिनों की यादें साझा की। चित्रकला विषय की दो पुरातन छात्राएं डॉ. सुधा शर्मा 1969 बैच, डॉ. दीपशिखा 1976 बैच, इतिहास विभाग से प्रो. आराधना 1989 बैच, रसायन शास्त्र विभाग से डॉ. रीता गुप्ता 1995 बैच, मनोविज्ञान विभाग द्वारा अपने ही कॉलेज में सेवा निवृत डॉ. कुमकुम सिंह 1971 बैच, संगीत विभाग से डॉ. सुमन लता शर्मा 1981 बैच, इतिहास विभाग से प्रो. अर्चना सिंह 1999 बैच, प्रो. आराधना 1999 बैच तथा सभी विभागों से आने वाली वरिष्ठतम छात्राओं को सम्मानित किया। महाविद्यालय से पढ़कर जाने वाली छात्राओं में डॉ. मधु मित्तल, बिंदल, मंजू गोयल, डॉ. कुमकुम सिंह, डॉ. अनीता गुप्ता, डॉ. वैशाली पूनिया ने जीवन यात्रा व अनुभवों को साझा किया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. निवेदिता मलिक ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर पुरातन छात्र समिति को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शुभम त्यागी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें