फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रिटायर्ड शिक्षक ने मांगों के लिए दिया सांकेतिक धरना

विज्ञापन
सरूरपुर। राइट सलावा माइनर की चौड़ीकररण मांग को लेकर धरने पर बैठे शरणवीर सिंह। स्वयं
विज्ञापन
सरूरपुर। गांव सरूरपुर खुर्द निवासी समाजसेवी व रिटायर्ड शिक्षक शरणवीर सिंह ने राइट सलावा माइनर पटरी के चौड़ीकरण समेत कई मांगों को लेकर करनावल झाल के पुल पर सांकेतिक धरना दिया। धरना से पहले ही उन्होंने घोषणा की थी। बृहस्पतिवार की सुबह 9:00 बजे से शाम 9:00 बजे तक शरणवीर सिंह सांकेतिक धरने पर डटे रहे। उन्होंने क्षेत्रीय सांसद डाॅ. राजकुमार सांगवान और विधायक गुलाम मोहम्मद को मांगपत्र सौंपकर राइट सलावा माइनर के चौड़ीकरण, सरूरपुर पटरी सड़क बनवाने, मैनापूूठी-करनावल लिंक रोड का निर्माण कराने व करनावल झाल के पुल पर निर्माण कराने समेत कई मांगों को लेकर मांगपत्र सौंपा था। इसी मांग पत्र को पूरा करने को लेकर सांकेतिक धरना दिया। रिटायर्ड शिक्षक रणवीर सिंह ने कहा कि सांकेतिक धरने के बाद भी यदि उनकी मांगे शीघ्र पूरी नहीं होंगी तो वह आमरण अनशन भी शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें