फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड दरोगा के घर का ताला तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायर्ड दरोगा के घर का ताला तोड़ा
विज्ञापन

मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेज दो स्थित उदय सिटी कॉलोनी में शुक्रवार देर रात चोरों ने रिटायर्ड दरोगा के घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर व नकदी चोरी कर ली। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर दी है।
रिटायर्ड दरोगा इच्छाराम ने बताया कि शुक्रवार देररात उनकी पुत्रवधु खुशी की तबीयत बिगड़ गई थी। पूरा परिवार उसे लेकर अस्पताल गया था। देर रात लौटने के बाद परिजन दूसरे मकान में रुक गए। शनिवार सुबह उदय सिटी स्थित किराये के मकान पर पहुंचे तो ताला टूटा मिला। चोरों ने 11 तोले सोने के जेवरात व 45 हजार की नकदी चोरी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। हालांकि कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने जल्द घटना के खुलासे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉश कॉलोनी में चोरी से दहशत
पॉश कॉलोनी में छह लाख की चोरी से लोगों में दहशत है। लोगों का कहना है कि कॉलोनी पर सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहते हैं। आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसके बाद भी वारदात हो रही हैं। घटनाओं का खुलासा नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें