शामली, बाबरी। थानाक्षेत्र के एक गांव में सेवानिवृत्त दरोगा पर घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध छेड़छाड़ व एसटी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
बाबरी थाने पर बुधवार सुबह एक गांव निवासी किशोरी के साथ परिजन पहुंचे। किशोरी की तरफ से तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि किशोरी सुबह करीब पांच बजे अपने घर में कपड़ों पर प्रेस कर रही थी। उसी समय गांव निवासी सेवानिवृत्त दरोगा घर पहुंचा। किशोरी ने बताया कि आरोही ने उसके माता-पिता व भाई के बारे में पूछा। उसने उन्हें भट्ठे पर जाना बताया तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचा दिया। शोर होने पर आरोपी उसकी दादी के पास ही भागते हुए पहुंचा और माफी मांगने लगा। कुछ देर बाद उसका भाई भी घर पहुंचा और घटना का विरोध किया तो आरोपी उसकी दादी व भाई के साथ गाली गलौज करते हुए धक्का देकर फरार हो गया। बाबरी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ एससी /एसटी एक्ट का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
उधर, आरोपी सेवानिवृत्त दरोगा जयप्रकाश का कहना है कि किशोरी के पिता पर 2.30 लाख रुपये उधार के हैं। उसने मंगलवार शाम रुपये देने का वादा किया था, लेकिन शाम को भट्ठे से देर से आने के चलते वह सुबह गया था। किशोरी व उसके परिजनों द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।