संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। विद्या नॉलेज पार्क के क्रिकेट मैदान में रविवार को रिसरक्टेड इलेवन और मेरठ लॉयंस के बीच खेले गए मुकाबले में रिसरक्टेड इलेवन ने मेरठ लॉयंस को छह विकेट से हराया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी मेरठ लॉयंस की टीम ने 25 ओवर में आठ विकेट खोकर 172 रन बनाए। इसमें अंकित ने 37 और राजा ने 48 रन का योगदान दिया। शाहिद, आर्यन, देवेंद्र, अक्की, राहुल राय ने शानदार गेंदबाजी कर एक-एक विकेट अपने नाम किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रिसरक्टेड इलेवन की टीम ने 18.3 ओवर में आसानी से 173 रन बनाकर जीत हासिल की। इसमे अच्छी पारी खेलते हुए मैनपाल 64, अक्की 47, लियो (मनीष गौतम) ने 22 रनों का का योगदान दिया। शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर आफ द मैच मैनपाल (रिसरक्टेड इलेवन) को चुना गया। विद्या किक्रेट एकेडमी के कोच सुधीन सरन ने टीम को जीत की बधाई दी। संवाद