मेरठ। गढ़ रोड स्थित सच्चे महादेव कांवड़ सेवा शिविर के लिए बैठक की गई। इसमें आगामी 9 से 11 अगस्त तक कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों की सुविधा एवं भंडारे के सफल संचालन पर चर्चा की गई। बैठक में शिविर की व्यवस्थाओं, सेवा कार्यों और विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, महामंत्री अजय कुमार माथुर, कोषाध्यक्ष नरेश गुप्ता, संरक्षक धर्मेंद्र अस्थाना, मीडिया प्रभारी एवं विधि सलाहकार अधिवक्ता आशीष चौरसिया, कपिल शर्मा, मुकेश शर्मा, सुबोध गोयल एवं मनोज कुमार रहे। ब्यूरो