मेरठ। वार्ड 29 सुभाष नगर क्षेत्र में शनिवार को कोरोना वारियर्स सफाईकर्मियों एवं चिकित्सकों का स्वागत किया गया। सड़क पर घेरे बनाकर सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया। कीटाणुनाशक हैंडवॉश से हाथ धुलवाए गए। क्षेत्रवासियों ने छतों से पुष्प वर्षा कर सुभाष नगर क्षेत्र के सुपरवाइजर सुनील मनोठिया, उनकी टीम एवं सभी चिकित्सकों का उत्साह बढ़ाया। ताली की गड़गड़ाहट से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। सभी ने आभार प्रकट किया। पार्षद पवन चौधरी को भी इस संकट की घड़ी में उनके उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए धन्यवाद किया। मुख्य रूप से पटेल नगर मंडल के अध्यक्ष बलराज गुप्त, अनुराग विश्नोई (मंत्री), अनिल मितल ( वार्ड अध्यक्ष), राजबाला, पंकज गुप्ता, कपिल शर्मा, आशीष कंसल, बीएम लोधी, प्रदीप लोधी, पीयूष, आकाश, राजीव त्यागी, शशांक भारद्वाज, रवनीश कुमार, अनुज गुप्ता, मनोज शर्मा, अजय गर्ग, प्रदीप गुप्ता, विनीत विश्नोई, पुजारी उर्वी दत्त भी मौजूद रहे।