फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आसपा को मजबूत करने का लिया संकल्प

विज्ञापन
सरधना। नगर के मेरठ रोड ​स्थित कार्यालय पर आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। संगठन
विज्ञापन
सरधना। नगर में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर की विचारधारा से प्रभावित होकर कई युवाओं ने कांग्रेस का साथ छोड़ते हुए आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में अरशद खान, साजिद, यूनुस मलिक, अमीर बाबर, शकील, अबरार, इजहार सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। नए सदस्यों का फूलमालाओं से स्वागत करते हुए पदाधिकारियों ने उन्हें पार्टी की मजबूती और जन समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि आसपा सामाजिक न्याय, समानता और युवाओं के अधिकारों के लिए लड़ने वाली पार्टी है। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में जनता संवाद अभियान चलाने और अधिक से अधिक लोगों तक पार्टी की नीतियां पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बंटी कुरैशी उर्फ शाहरुख, रामकिशोर, विपिन कुमार, सोहनवीर सिंह, जफर खान, यूनुस, शरहान अंसारी, अमीर अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें