फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस - 33 शिकायतों में से छह का मौके पर निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ तहसील में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अनिल ढींगरा ने लोगों की शिकायतें सुनीं। कुल 33 शिकायतों में से छह का मौके पर ही निस्तारण किया। शेष शिकायतों को संबंधित विभाग को एक सप्ताह में निराकरण के लिए सौंप दिया। समाधान दिवस में डीएम के साथ सीडीओ ईशा दुहन और एसएसपी अजय साहनी ने भी लोगों की सुनवाई की। पुलिस विभाग की कई शिकायत पहुंची, जिनका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। डीएम ने कहा कि आमजन की शिकायतों का निस्तारण मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल है। अधिकारी गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से उनका निस्तारण कराएं। उन्होंने शिकायतकर्ताओं को न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस मौके पर एसडीएम मेरठ अंकित खंडेलवाल सहित संबंधित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें