मेरठ। मवाना रोड स्थित रक्षापुरम में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। स्थानीय निवासी रिटायर्ड डिप्टी एसपी सुधीर बीलवान, सुनील त्यागी, हरेंद्र सिंह और अमित कुमार ने बताया कि बिजली लाइन में फाॅल्ट होने से आपूर्ति ठप है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत करने पर विद्युत अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की और अपने सीयूजी मोबाइल नंबर बंद कर लिए। परेशान होकर लोग गंगानगर बिजलीघर पर भी पहुंचे लेकिन विद्युत अधिकारी नहीं मिले। उन्होंने अधीक्षण अभियंता नगर मोहम्मद अरशद से बिजली लाइन ठीक कराने की मांग की। संवाद