फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रेशमा की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामान्य आई

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़। कस्बे लावड़ के मीठेपुर मार्ग स्थित जोया कॉलोनी में 37 वर्षीय विधवा रेशमा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मंगलवार को आ गई। रिपोर्ट में रेशमा की सामान्य मौत होने की बात सामने आई है। रविवार को रेशमा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने सोमवार को घटनास्थल का निरीक्षण कर पड़ताल की थी। मंगलवार को रेशमा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई। इसमें सामान्य मृत्यु होने की बात सामने आई। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की सामान्य मृत्यु की बात सामने आई है। बिसरा सुरक्षित रख लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें