फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आठ को छह घंटे ही खुलेंगे आरक्षण केंद्र, दूसरी पाली में रहेंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दिवाली पर्व पर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली मंडल के यात्री आरक्षण प्रणाली केंद्रों के संचालन के समय में बदलाव किया है। आठ नवंबर को निर्धारित अग्रिम आरक्षण केंद्र पहली पाली में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक ही खुलेंगे। इसके बाद दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक इन केंद्रों पर आरक्षण का काम बंद रहेगा। यह व्यवस्था मेरठ कैंट और मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्रों पर भी लागू रहेगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि 24 घंटे संचालित रहने वाले आरक्षण काउंटरों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इनमें शामिल मेरठ सिटी पर ये काउंटर पहले की तरह 24 घंटे खुले रहेंगे। उधर गढ़ रोड स्थित चौ. चरण सिंह विवि परिसर में रेल आरक्षण टिकट केंद्र रविवार को पूरी तरह बंद रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें