फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोधार्थी वैभव का प्राणी सर्वेक्षण विभाग में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के प्राणी विज्ञान विभाग के मेधावी शोधार्थी वैभव कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है। उनका चयन प्राणी सर्वेक्षण विभाग कोलकाता में जूनियर रिसर्च फेलो पद पर हुआ है। वैभव कुमार सिंह ने प्राणी विज्ञान में स्नातकोत्तर किया है और यूजीसी-नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। वे यहां एक महत्त्वपूर्ण शोध परियोजना मेटाबारकोडिंग पर कार्य करेंगे, जो आधुनिक आणविक तकनीकों के माध्यम से जैव विविधता के आकलन से जुड़ा है। उन्होंने यह उपलब्धि डॉ. दुष्यंत कुमार चौहान प्राणी विज्ञान विभाग सीसीएस विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन में हासिल की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें