फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तुर्की यूनिवर्सिटी के जर्नल में प्रकाशित हुआ शोधपत्र

विज्ञापन
डॉ मनोज कुमार सैनी जिनका शोधपत्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित हुआ। (स्त्रोत संस्थान) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। कृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंधन विभाग के निदेशक डाॅ. मनोज कुमार सैनी का शोधपत्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तुर्की यूनिवर्सिटी के जर्नल में प्रकाशित हुआ। उन्होंने इस उपलब्धि से शिक्षा जगत में मेरठ का नाम रोशन किया। शोधपत्र का शीर्षक रिव्यु ऑफ ब्रांडिंग स्ट्रेटजी इन एजुकेशन सेक्टर है। शोध उच्च शिक्षा के क्षेत्र में ब्रांडिंग रणनीतियों की आवश्यकता और उनकी प्रभावशीलता पर केंद्रित है। इसमें विस्तार से बताया गया कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में शैक्षणिक संस्थानों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ अपने ब्रांड निर्माण पर भी ध्यान देना आवश्यक है। ब्रांडिंग के माध्यम से संस्थान न केवल अपनी पहचान सुदृढ़ कर सकते हैं, बल्कि छात्रों, अभिभावकों और समाज में भरोसे का वातावरण भी स्थापित कर सकते हैं। संस्थान के चेयरमैन विजय राज काकरान ने कहा कि डॉ. मनोज कुमार सैनी का यह योगदान न केवल संस्थान बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि छात्रों और शिक्षकों के लिए प्रेरणादायी सिद्ध होगी तथा शिक्षा क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्टता को बढ़ावा देगी। प्रो. मनोज कुमार सैनी ने कहा कि सौभाग्य की बात है कि उनका शोधपत्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त कर रहा है। उनका मानना है कि शिक्षा केवल ज्ञानार्जन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक संस्था की पहचान और विश्वसनीयता से भी जुड़ी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें