मेरठ। 50 हजार की ठगी के मामले में दूसरे दिन मंगलवार को भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया, जबकि पीड़ित टीपीनगर थाने में तहरीर दे चुके हैं। पुलिस ने बताया कि माधवपुरम, ब्रह्मपुरी निवासी राकेश गुप्ता सोमवार दिल्ली रोड स्थित एक बैंक में 50 हजार रुपये जमा करने आए थे। बैंक में 10 हजार का लालच देकर 50 हजार ले लिए थे। युवक ने कहा था कि उसके पास 4.50 लाख रुपये हैं, जबकि उसको पांच लाख रुपये का लोन जमा करना है। आरोपी ने कागज में लपेटकर गड्डी दी और चला गया। गड्डी में नोट के साइज की कटिंग के कागज थे। अब दो दिन से पीड़ित थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन केस दर्ज नहीं किया गया। ब्यूरो