फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी बैनामा कराकर मकान पर कब्जे की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ीगेट के श्यामनगर निवासी अमजद ने दंपती समेत पांच लोगों पर फर्जी बैनामा कराकर मकान पर कब्जे का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया था कि उसने 25 फरवरी 2020 को इत्तेफाक नगर में 41.50 लाख रुपये में मकान इस्लामुद्दीन से खरीदा था। यह मकान उन्होंने मेवगढ़ी निवासी अर्शी और उसके पति तौहीद को 28 फरवरी 2020 को 5 हजार रुपये प्रतिमाह किराए पर दिया था। छह माह तक वह किराया देते रहे। अगस्त 2020 में किराया मांगा तो उन्होंने देने से मना कर दिया। कहा कि किराया हम अदालत में जमा करेंगे। इसे लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि अर्शी व तौहीद ने मेवगढ़ी निवासी अशरफ को फर्जी मालिक बनाकर मकान का बैनामा करा लिया। मुमताज नगर निवासी वकील और इत्तेफाक नगर निवासी शफीक बैनामे में गवाह बन गए। आरोप है कि अर्शी और तौहीद ने उसके मकान पर कब्जा कर लिया है। पीड़ित ने आरोपियों के कब्जे से मकान मुक्त कराने की मांग एसएसपी से की थी। एसएसपी के आदेश पर लिसाड़ी गेट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें