फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीडीपीओ के साथ अभद्रता के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव दबथुवा में आंगनबाड़ी केंद्र पर निरीक्षण करने पहुंची बाल विकास परियोजना अधिकारी के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनीता सिंह समेत बेटे व पति द्वारा की गई अभद्रता के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीते बुधवार को सरूरपुर बाल विकास परियोजना अधिकारी कोमल बैसला गढ़ी दबथुवा में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में निरीक्षण के लिए पहुंची थी। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विभागीय ड्रेस में नहीं थी। निरीक्षण के दौरान मौके पर एक पंजीकृत बच्चा भी नहीं था। उसके रजिस्टर भी पूरे नहीं थे। आंगनबाड़ी सहायिका अनुपस्थित थी, जिसे फोन कर बुलाया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने निरीक्षण शुरू किया तो मौके पर मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के बेटे व पति ने बाल विकास परियोजना अधिकारी के साथ अभद्रता की। अधिकारी ने मामले को उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनीता सिंह समेत बेटे व पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें