फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से छेड़छाड़ और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लोहियानगर निवासी युवती ने एक युवक पर छेड़छाड़ और घर में घुसकर मारपीट करने का केस दर्ज कराया है। युवती ने बताया कि लोहियानगर में एमएसएम कॉलेज के पास रहने वाला आदेश पंवार अब साकेत चौराहे पर रहता है। युवती के मुताबिक आदेश से उसकी पहले जान-पहचान थी। अब वह उससे मिलना नहीं चाहती है। आरोप है कि आदेश आए दिन घर आकर गाली-गलौज करते हुए उससे मारपीट करता है। रास्ते में छेड़छाड़ कर उसे परेशान करता है। सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को तलाश किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें