फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सिंघाड़े पर केमिकल छिड़कने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। शहर कोतवाली में शंभू दयाल भवन के पास ठेले पर सिंघाड़े को साफ करने के लिए पीला द्रव्य पदार्थ छिकड़ने के मामले सामने आया था। इस मामले में चौकी इंचार्ज मृदुल कुमार सिंह की तहरीर पर इकबाल अहमद के खिलाफ धारा 272 के तहत संक्रमण फैलाने की संभावना में केस दर्ज किया गया है। आरोपी इकबाल अहमद निवासी खत्रियान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे जमानत दे दी गई। उधर, आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि सिंघाड़े को चमकाने का केमिकल था। इसका कोई लाइसेंस नहीं हैं। इस मामले में सीओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। केमिकल की जांच के लिए सैंपल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें