मेरठ। लोहियानगर पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी मोमीन नगर निवासी मो. साहिल को गिरफ्तार किया है। दुष्कर्म की घटना के बाद रक्ताश्राव से पीड़िता की हालत बिगड़ गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी की मां जरीदा, दोस्त फिरोज को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आरोपी की मां व अन्य आरोपियों पर पीड़िता के कपड़े आदि बदलवाकर आरोपी का साथ देने व साक्ष्य छुपाने का आरोप था। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि रविवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। संवाद