फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुश्तैनी मकान गिराने के सदमे से युवक मौत के मामले में छह पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। बाड़म गांव में पुश्तैनी मकान गिराने और धमकी देने के बाद सदमे से हुई मौत के मामले में डीएम कार्यालय पर हुए धरना-प्रदर्शन के बाद अधिकारियों के आदेश पर मृतक के परिवार की तहरीर पर सोनू, संजय, चंद्रबोस, संजय, अमित, नीरज के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने काफी फजीहत के बाद इस मामले में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

लगभग 10 दिन पहले बाड़म गांव निवासी महेंद्र गिरी के मकान की दीवार मंदिर का जीर्णोद्धार करते समय गिर गई थी। महेंद्र गिरी के पुत्र संजीव गिरी ने विरोध करते हुए गांव के 8-10 त्यागी समाज के लोगों के खिलाफ मकान गिराने और गाली गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाते मामला दर्ज कराया था। इसके विरोध में तीन दिन बाद त्यागी समाज के लोगों ने भाजपा नेता लीलू त्यागी के नेतृत्व में थाने पर हंगामा-प्रदर्शन करते हुए पुलिस पर बिना जांच पड़ताल मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया था।
इस मामले को लेकर त्यागी और गिरी समाज के लोगों के बीच तनाव चला आ रहा है। शनिवार को महेंद्र गिरी के बेटे राहुल गिरी की सदमे के कारण हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। पीड़ित परिवार ने त्यागी समाज के लोगों पर राहुल गिरी को धमकाने का आरोप लगाया था। मकान गिराने व धमकी से सदमे में मौत का आरोप लगाकर डीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया था। एसएसपी ने रोहटा पुलिस की लापरवाही मानते हुए थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार गौतम को लाइन हाजिर कर दिया था।
विज्ञापन

वहीं, नामजद किए गए पक्ष के लीलू त्यागी का कहना है कि इस मामले में हमें गलत फंसाया गया है। मंदिर के जीर्णोद्धार के दौरान मकान की केवल दीवार गिरी थी। राहुल की बीमारी से मौत हुई है। इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग के लिए वे अधिकारियों से मिलेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें