मोदीपुरम। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने निमेश पर छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर धमकी देने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला के मुताबिक पिछले कई माह से आरोपी उसे परेशान कर रहा था। दो दिन पहले भी बाजार जा रही थी तो रास्ते में आरोपी ने उसका पीछा किया और छेड़छाड़ की। महिला ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद