फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम बारिश से राहत....दो दिन और बरसेंगे बदरा

विज्ञापन
सुनील कैथवास...सुबह हुई बारिश...इंदिरा चौक से गुजरते लोग।
विज्ञापन
मोदीपुरम (मेरठ)। रविवार को सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे और रिमझिम बारिश हुई तो गर्मी से राहत मिली। अभी दो दिन और मानसूनी बारिश होने के आसार बने हुए हैं। रविवार को देहात क्षेत्र में बारिश तेज रही, जबकि शहर में रिमझिम बारिश ने शहरवासियों को गर्मी से राहत दी। तापमान लुढ़ककर 30 डिग्री से नीचे आ गया। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम का कहना है कि दो दिन तक मानसून की अच्छी बारिश होने के आसार हैं। मानसून पूरे देश में फैल चुका है। चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश एक मिमी दर्ज की गई। वहीं, बारिश के होने से शहर का एक्यूआई भी नीचे आया है। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 64 दर्ज किया गया। गंगानगर में 61, जयभीमनगर में 63, पल्लवपुरम में 66, दिल्ली रोड 69, बेगमपुल 69 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें